फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman kidnapped Took to the overbearing

महिला को अगवा  कर ले गए दबंग

Sat, 07 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 07 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों की गैर मौजूदगी में गांव के दबंग युवक एक विवाहिता को अगवा कर ले गए। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। विवाहिता को किसी के हाथ बेच देने की आशंका जताकर सास ने मामले की शिकायत एसपी से की है। उसने पुलिस पर थाने से डांट-डपट कर भगाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके बेटे की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही गांव के कुछ लोगों की उसकी पुत्रवधू पर बुरी नजर थी। 25 अप्रैल को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। घर पर पुत्रवधू और बेटी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दबंग युवक घर में घुस आए और उसकी पुत्रवधू को अगवा कर ले गए। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पूछने पर आरोपी परिवार को डरा धमका रहे हैं। इसकी शिकायत हजारा पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को ही डांटकर थाने से भगा दिया। हताश महिला ने एसपी से शिकायत कर लापता विवाहिता को बरामद कराने की मांग की है। आशंका जताई है कि उसकी पुत्रवधू को किसी के हाथों बेच दिया गया है। एसपी ने एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed