{"_id":"58da98414f1c1b027c63f1d5","slug":"woman-committed-suicide-with-three-year-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने तीन साल की बेटी संग किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने तीन साल की बेटी संग किया आत्मदाह
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से कैंसर से पीड़ित भवानीपुर निवासी रंजीत कौर (40) ने सोमवार की रात बीमारी से तंग आकर तीन साल की बेटी सहज कौर के साथ खुद को बाथरूम में बंद कर आत्मदाह कर लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने दोनों को बाहर निकालकर आग बुझाई। मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी ने बाद में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी लखविंदर सिंह फरवरी में रोजगार की तलाश में बहरीन गए हैं। घर पर उनकी पत्नी रंजीत कौर (40) और तीन वर्षीय पुत्री सहज कौर थी। पुत्र मंजोत सिंह (12) पलिया (लखीमपुर खीरी) के एक स्कूल में हॉस्टल में रहकर कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहा है। रंजीत कौर कई साल से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। पांच बार कीमोथैरेपी होने के बाद भी सुधार न होने से वह परेशान थीं। परिवार वालों के अनुसार सोमवार आधी रात वह बेटी सहज को लेकर बाथरूम में गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर पर मौजूद परिवार के दूसरे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला। रंजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जली बेटी को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। परिजनों ने बेटी के साथ आत्मदाह करने के पीछे बेटी सहज को भी कैंसर का शक होना बताया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन