{"_id":"57585f384f1c1b23379c539f","slug":"woman-beaten-out-of-the-house-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर घर से निकाला, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की पिटाई कर घर से निकाला, रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की कई बार उसके पति और अन्य ससुरालियों ने पिटाई कर पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की ओर से उसके पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में मां-बेटे की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज निवासी लेखराज की पत्नी सुनीता देवी का आरोप है कि उसका पति उसकी अक्सर पिटाई करता है। 24 अप्रैल को उसकी उसके पति और अन्य ससुरालियों ने पिटाई की। इसके बाद कई बार उसे पीटा गया और जेवरात आदि उतरवा कर पहने हुए कपड़ों में निकाल दिया गया। पुलिस ने सुनीता की ओर से उसके पति लेखराज, उसके भाई फूलचंद, अनीता ओर गंगादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में गांव सबलपुर निवासी बड़े के पुत्र और उसकी पत्नी गंगादेवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बड़े की ओर से गांव निवासी तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला प्रेमी के साथ भागी, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। मोहल्ला खानकाह निवासी एक युवक की पत्नी गायब हो गई। पीड़ित ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ बहला फुसला कर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसकी गैरमौजूदगी मेें मोहल्ले का सोनू अपने परिवार वालों के सहयोग से उसकी पत्नी को ले गया। आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे साढ़े बाइस हजार रुपये भी ले गई है। पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी गुड्डू, सोनू, उसके पिता अलीशेर और मां मुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संभावित बाढ़ को लेकर बैठक दस को
पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ को लेकर दस जून को ब्लाक सभागार में बैठक होगी। बैठक में ट्रांस शारदा क्षेत्र के कोटेदार, प्रधानों को बुलाया गया है। जानकारी एआरके हरीराम ने दी है।
एसपी सिटी, एसओ के निधन पर शोक
पूरनपुर। ब्राह्मण महासभा की शोकसभा में मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में दुष्यंत शुक्ला, रामगिरीश मिश्र, महेंद्र मिश्र, राजेश्वर मिश्र, मुकेश, सुनील, डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. गजेंद्र स्वरूप मिश्र, देवेंद्र शर्मा, चेतन देव मिश्र, रामपाल पांडेय आदि थे।