{"_id":"8ea4daacd6f887181b751fffc70e8ab6","slug":"woman-beaten-dispute-clothes-burning-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर महिला को पीटा कपड़े जलाए, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद पर महिला को पीटा कपड़े जलाए, रिपोर्ट दर्ज
Purnpur
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद पर गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी रायसा की उसके पति ने पिटाई कर दी। बच्चों के कपड़े जला दिए। पुलिस ने रायसा की ओर से उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में जुआ खेलने से मना करने पर महिला की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी रायसा के पति कय्यूम ने नशे को लेकर घर का सामान बेच दिया। इसके विरोध पर रायसा की पिटाई कर दी। आरोप है कि कय्यूम ने बच्चों के कपड़े जला दिए। पुलिस ने रायसा की ओर से उसके पति कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला कायस्थान मेें घर के समीप जुआ खेलने के विरोध मेें बंधता की पत्नी शांती देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने शांती देवी की ओर से मोहल्ला निवासी बनवारी, दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रुदपुर निवासी विनोद की गाली-गलौज का विरोध करने पर दो अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि विनोद हरीपुर जंगल की ओर से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में शराब के नशे में मिले दो लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने विनोद की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर। अपहृत किशोरी बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मंगलवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। किशोरी को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है। सेहरामऊ उत्तरी एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले एक किशोरी का बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। किशोरी के न मिलने पर उसके पिता की ओर से गांव निवासी बादशाह के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण करने, पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि किशोरी को कुर्रैया रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर आरोपी बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का कोर्ट के लिए मंगलवार को चालान कर दिया गया। किशोरी को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन