{"_id":"57bc8f744f1c1b7f59d4f953","slug":"when-the-parents-of-the-husband-who-had-them-beaten-spat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी होने पर मायके वालों से पति को पिटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी होने पर मायके वालों से पति को पिटवाया
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कहासुनी होने पर एक महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर उसकी पिटाई करा दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का कई दिनों से किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच सोमवार को फिर कहासुनी हुई तो महिला ने अपने मायके वालों से शिकायत कर दी। मंगलवार को उसके मायके वाले उसकी ससुराल में आ धमके और जमकर हंगामा किया। महिला के घरवालों ने उसके पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला के मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।