फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   What rape trying to hide .. The Pilibhit police

.. क्या रेप छुपाना चाहती है पीलीभीत पुलिस

Sat, 19 Sep 2015 11:16 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 19 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
What rape trying to hide .. The Pilibhit police
जिरौनिया में कथित रेप के बाद दलित छात्रा की हत्या के मामले में शुरू से ही गंभीर नहीं दिख रही पुलिस का एक-एक कर झूठ बोलना भी सामने आ रहा है। एसपी से लेकर एसओ ने पोस्टमार्टम के अगले दिन कहा था कि रेप की पुष्टि के लिए बनाई गई स्लाइड जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथालॉजी में भेज दी गई है, लेकिन जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो तीसरे दिन भी स्लाइड पैथालॉजी नहीं पहुंची। इससे साफ है कि पुलिस दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी को छुपाने की पूरी कोशिश कर रही है। उसकी यह कोशिश कामयाब होती भी दिख रही है। वजह यह है कि घटना के 24 से 48 घंटे बाद स्पर्म स्वत: समाप्त हो जाते हैं। 48 घंटे में जांच होने पर स्पर्म मिलने की नाममात्र की संभावना रहती है, लेकिन अब तो वह भी खत्म हो गई।
विज्ञापन

जिरौनिया गांव में दलित छात्रा रामकली की कथित रेप के बाद की गई हत्या मामले में पुलिस ने रेप की घटना को शुरू से ही छुपाने का प्रयास किया था। एसपी जवाहर से लेकर एसओ सुरेश कुमार सिंह तक घटना के तथ्यों को लेकर झूठ बोलते रहे। पहला झूठ छात्रा रामकली के निचले शरीर के कपड़े खुले होने की बात को नकार कर पुलिस ने बोला। प्राइवेट पार्ट पर खून, चोटों के निशान आदि न होने की बात कहकर पुलिस दूसरा झूठ बोली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के मुताबिक बोले गए झूठ से मेल खाती मिली। पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टि के लिए छात्रा की बनाई गई स्लाइड उसी दिन डॉक्टरों के पैनल ने बरखेड़ा पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन पुलिस की मंशा ठीक नहीं थी, इसलिए स्लाइड जांच के लिए पैथालॉजी नहीं भेजी गई, जबकि एसपी और एसओ ने दावा किया था कि पोस्टमार्टम के अगले दिन ही स्लाइड जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथालॉजी भेज दी गई। पुलिस का यह झूठ अमर उजाला की तहकीकात में खुल गया।
विज्ञापन

शनिवार को रिपोर्टर ने जब पड़ताल की तो पैथालॉजी में एक 35 वर्षीय महिला रामकली के नाम की एक स्लाइड मिली, लेकिन छात्रा रामकली की स्लाइड पैथालॉजी में नहीं थी। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. महावीर सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बरखेड़ा थाने से कोई स्लाइड जांच के लिए नहीं आई। जब एसओ से पूछा गया तो वह हक्के बक्के रह गए। बोले, मालूम पड़ता है कि आज जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक घटना से स्लाइड पर स्पर्म 48 घंटे तक मिलने की संभावना रहती है। इसके बाद वह स्वत: समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में दलित छात्रा की पोस्टमार्टम के बाद बनाई गई स्लाइड को 48 घंटे के भीतर पैथालॉजी न भेजना पुलिस की कार्यप्रणाली पर स्वत: सवालिया निशान लगा रहा है। यदि अब पुलिस स्लाइड को जांच के लिए भेजती भी है तो वह 48 घंटे बाद ही पैथालॉजी पहुंचेगी और ऐसे में अगर उस पर स्पर्म रहे भी होंगे तो वह स्वत: नष्ट हो गए होंगे। इससे साफ होता है कि पुलिस का रेप छुपाने का जो मकसद था वह कामयाब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ से मोबाइल से हुई वार्ता के कुछ अंश
रिपोर्टर- हैलो.. मैं अमर उजाला से बोल रहा हूं, जी.. जी बताइए। छात्रा रामकली के मामले में क्या स्लाइड जांच के लिए भेजी है। हां... हां कहने के बात एसओ सुरेश कुमार सिंह कहते हैं क्या जांच के लिए... , रिपोर्टर- जी..., एसओ- हम लोग तो भेज देते हैं।, रिपोर्टर: पैथालॉजी के डॉक्टर कह रहे हैं कि यहां तो नहीं आई है।, एसओ-नहीं... नहीं मालूम पड़ता है कि आज जा रही है।

जरूरी नहीं 24 घंटे बाद स्पर्म मिल ही जाए
जिला अस्पताल के डॉ. महावीर सिंह बताते हैं कि घटना के 24 घंटे तक स्पर्म जीवित रहते हैं। स्पर्म के मिलने की संभावना 48 घंटे तक रहती है। इसलिए स्लाइड बनाई जाती है, लेकिन कोई जरूरी नहीं है कि स्पर्म मिल ही जाएगा।

ये होती है जांच की प्रक्रिया
महिला डॉक्टर रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर पीड़िता को लाने वाली पुलिस को सौंप देती है। नियमानुसार यदि स्लाइड मिलने तक पैथालॉजी खुली हो तो संबंधित पुलिसकर्मी को जांच के लिए उसी समय स्लाइड पैथालॉजी में जमा करनी होती है। यदि पैथालॉजी बंद है तो उसे हर हालत में अगले दिन जमा कर जांच करानी चाहिए।

एसपी ने दी सफाई
एसपी जवाहर ने बताया कि यह महिला डॉक्टर की जिम्मेंदारी होती है कि वह स्लाइड जांच को लिए भेजे, लेकिन डॉक्टर ने एसपी के नाम से नाखून, सिर के बाल और स्लाइड का अलग अलग लिफाफा सील कर पुलिस को दे दिया। पुलिस को क्या पता कि किस लिफाफे में क्या है। वह सीएमओ से वार्ता करेंगे। यदि जरूरी हुआ तो स्लाइड को आज ही जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed