फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weir resist break Beaten to Dndee

मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर डंडेे से पीटा

Tue, 08 Sep 2015 07:47 PM IST
Gungchai
Gungchai Updated Tue, 08 Sep 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन

खेत की मेड़ तोड़ने के मामूली विवाद में पड़ोसी ने खेत स्वामी की डंडे से पिटाई कर दी। चोट लगने से बेहोश हुए खेत स्वामी को घर वाले लेकर चौकी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल खेत स्वामी को पूरनपुर सीएचसी भेजा है।

विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी अजयपाल के खेत की मेड़ पड़ोसी हरीश ने तोड़ दी। इसकी जानकारी होने पर अजयपाल ने जब विरोध किया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है हरीश ने डंडे से हमला कर अजयपाल की पिटाई कर दी। सिर और मुंह पर डंडा लगने से अजयपाल बेहोश हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर घटना स्थल पहुंचे घर वाले अजयपाल को बेहोशी की हालत में लेकर चौकी पहुंचे। यहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed