फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weir moved into contention sticks poles, four injured

मेड़ के विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

Fri, 03 Jul 2015 11:07 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Fri, 03 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Weir moved into contention sticks poles, four injured
गांव पिपरगहना में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनीराम राठौर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को गांव निवासी अक्षय सिंह एवं उनके साथियों से खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अक्षय एवं उनके साथियों ने शुक्रवार की सुबह उसके घर पर धावा बोल दिया। वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने उसे और उसके परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियारों से वार करना शुरू कर दिया। इससे मनीराम, रामरतन, रामसरन, रामफूल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर अक्षय सिंह के पक्ष के देवेश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि विवाद होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया। जहां पर डाक्टर ने सिर में चोट होने की वजह से सभी घायलों को एक्सरे कराने के लिए रेफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मनीराम की ओर से अक्षय सिंह, मुकेश सिंह, देवेश सिंह और दूसरे पक्ष देवेश की ओर से मनीराम, रामरतन, रामसरन, रामफूल समेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed