फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Was strangled killing raamaveer

गला दबाकर की गई थी रामवीर की हत्या

Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
लापता रहने के 24 घंटे बाद पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले करेली गांव के 22 वर्षीय रामवीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। आत्महत्या दर्शाने को शव फांसी पर लटकाया गया था।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव करेली गांव निवासी ओमप्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र 13 अक्तूबर की दोपहर लापता हो गया था। दूसरे दिन शुक्रवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर उसका शव लटका मिला था। घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। मौत का कारण जानने को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसकी रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई। इंस्पेक्टर बिलसंडा अतुल प्रधान के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामवीर की मौत गला दबाने से होना पाया गया है। इस पर मामला हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा, लेकिन अभी घर वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed