{"_id":"6a8dcb1418203460570a9148","slug":"youth-attacked-with-sticks-while-on-his-way-to-a-shop-meerut-news-c-72-1-mct1011-158330-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान पर जा रहे युवक पर डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान पर जा रहे युवक पर डंडों से हमला
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में दूध लेने जा रहे अभिषेक से मारपीट का मामला सामने आया है। उसने शिव, दीपू और भोला पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभिषेक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 22 अगस्त को दूध लेने जाते समय शिव ने अपने भाइयों दीपू और भोला को बुलाया। तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उन्होंने डंडों से हमला कर अभिषेक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
-- -- -- -- -- --