फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Was found in the garbage dump Unidentified woman 's body

कूड़े के ढेर में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Was found in the garbage dump Unidentified woman 's body
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- शव के चेहरे पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन 

 देवहा नदी के किनारे कूड़े के ढेर में करीब  65 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। शव के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सोमवार देर शाम देवहा नदी के पास की कालोनी के दो युवक शौच के लिए नदी किनारे लगे कूड़े के ढेर की ओर गए थे। जहां उन्हें एक महिला का शव पड़ा दिखा, जिससे उनके होश फाख्ता हो गए। धीरे-धीरे ये बात आसपास की कालोनी के तमाम लोगों तक पहुंच गई। शव को देखने लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।  सूचना पर शहर कोतवाल भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर की तलाश के बाद महिला के शव तक पहुंचने में पुलिस सफल हो गई। कोतवाल ने शव कब्जे में लेकर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। चेहरे पर घाव के निशान से पुलिस भी वृद्धा की हत्या कर शव फेंकने की घटना से इंकार नहीं कर रही है। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।  छानबीन की जा रही है, शिनाख्त कर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed