फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vipin sweater worn again before putting the noose?

तो फंदा लगाने के पहले विपिन ने दोबारा स्वेटर पहना?

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली की हवालात में बाइक चोरी के आरोपी विपिन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की कहानी को पहले ही झूठा साबित कर दिया है। अब उसका स्वेटर पहने होना भी पुलिस पर सवाल खड़े कर रहा है। जिसको लेकर परिवार के मन में भी संशय की स्थिति है। इधर पुलिस के पास इसको लेकर काई जवाब नहीं है। 
विज्ञापन

मोहल्ला तुलाराम निवासी व्यापारी महेंद्र मिश्रा की बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़े गए बरेली जिले के नबाबगंज क्षेत्र के गंगपुर गांव निवासी विपिन गंगवार पुत्र रघुनाथ की कोतवाली की हवालात में मौत हो गई थी। पुलिस विपिन के अपने ही कपड़ों से शौचालय के रोशनदान में फांसी लगाने की बात कह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व होने व फांसी लगाने की स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिस की कहानी झूठी साबित हो गई थी। इधर एक सवाल और उठना शुरू हो गया है। घटना के बाद पुलिस जब विपिन को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी, उसने स्वेटर पहन रखा था। परिवार वालों के मुताबिक स्वेटर विपिन ने शर्ट के ऊपर पहना था। पुलिस की कहानी पर विश्वास कर भी लें तो फंदा बनाने के लिए शर्ट का इस्तेमाल करते वक्त विपिन ने पहले स्वेटर उतारा होगा। फिर उसने आत्महत्या करते शर्ट उतारने के बाद दुबारा स्वेटर पहना होगा? अगर स्वेटर नहीं पहना था, तो फिर फंदे से उतारने के बाद क्या पुलिस उसे पहले स्वेटर पहनाती रही? यह बात परिवार वालों के भी गले नहीं उतर सकी। 
विज्ञापन

48 घंटे बीते, कार्रवाई की दिशा भी तय नहीं
पीलीभीत। पुलिस कस्टडी में मौत का संगीन मामला होने के बाद भी कार्रवाई बेहद सुस्त गति से आगे बढ़ रही है। 48 घंटे बीत चुके है, लेकिन अभी तक अधिकारी कार्रवाई की दिशा तय नहीं कर सके है। विवेचना की शुरूआत नहीं हो सकी है। विवेचक को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। औपचारिक तौर पर सीओ सिटी को प्रकरण की विवेचना दी गई है। जबकि ऐसे मामलों में विवेचना दूसरे सर्किल से कराई जानी चाहिए। इसके अलावा विपिन की गायब बाइक और मोबाइल खोजने के लिए भी कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सिर्फ गिरफ्तारी के दौरान ये उसके पास से न मिलने की बात कहकर कर्तव्यों से इतिश्री की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अभी मामले की विवेचना सीओ सिटी से कराई जा रही है, जल्द इसको दूसरे सर्किल के अफसर को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रकरण को लेकर अभी कोई प्रगति नहीं हो सकी है। 
डा.रामसुरेश यादव, एएसपी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed