{"_id":"58ab24564f1c1b0953b23579","slug":"villagers-demand-the-performance-of-the-revelations-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के खुलासे की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के खुलासे की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के खुलासे की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में क्लीनिक चलाने वाले विजय हीरा की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने एकजुट होकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। नौजलहा नंबर दो निवासी 55 वर्षीय विजय हीरा तीन दशक से नेपाल के कंचनपुर जिले में बाबानाथ इलाके में निजी क्लीनिक चलाते थे। शनिवार रात साइकिल से घर लौटते वक्त उनकी गला रेतकर नेपाल में हत्या कर दी गई थी। सोमवार को बार्डर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। उनके पक्ष में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में तपन सरकार, मंतोष, प्रदीप, पवन, भोला, रंजीत, अमृत, गोविंद, जयदेव, मुन्नु, सूरज, दिनेश आदि थे।
नेपाल पुलिस भी आई जानकारी जुटाने
हत्याकांड में भले ही कोई खास क्लू नेपाल पुलिस को नहीं मिल सका हो, लेकिन इसकी छानबीन को आगे बढ़ाया गया। सोमवार को कंचनपुर (नेपाल) के दुधारा चांदनी थाने के दरोगा नरायन गिरि बार्डर पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। इसमें रमनगरा चौकी पुलिस से भी सहयोग की अपील की गई।
बार्डर पर सहयोग की अपील करने पहुंचे अफसर
घटना के दूसरे दिन भी नेपाल बार्डर से सटे इलाकों में आवागमन काफी कम रहा। हत्या की वारदात को लेकर कोई शांति व्यवस्था में खलल न पड़ जाए, अफसरों को इसकी भी चिंता सताने लगी। इसके लिए एसएसबी नौजलहा चौकी के इंचार्ज वासुदेव दास, रमनगरा चौकी प्रभारी सिद्धराज सिंह ने ग्रामीणों संग बैठक की। इसमें हत्याकांड का खुलासा करने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर
सोमवार को मृतक विजय हीरा की पत्नी त्रप्ति हीरा ने घटना की तहरीर रमनगरा चौकी प्रभारी को दी। इसमें अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। परिवार वाले खुद हत्या के पीछे वजह नहीं समझ पा रहे हैं।
परिवार से मिली तहरीर को अफसरों के जरिए नेपाल पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। हत्याकांड को लेकर कार्रवाई नेपाल में की जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी सुरागरसी की जा रही है।
- सिद्धराज सिंह, रमनगरा चौकी प्रभारी।
मृतक के परिवारीजनों से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे पर काम किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो रमनगरा पुलिस से भी मदद ली जाएगी।
- नरायन गिरि, दरोगा (नेपाल पुलिस)।