फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vijay Mallya gave guarantees on loans to farmers to Bilsnda!

बिलसंडा के किसान की गारंटी पर दिया विजय माल्या को लोन!

Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya gave guarantees on loans to farmers to Bilsnda!
क‌िसान मनमोहन - फोटो : pilibhit, beureu
किगंफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या को लोन के लिए गारंटी लेने की बात कहते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित रीजनल कार्यालय के निर्देश पर क्षेत्र के किसान मनमोहन सिंह के दो बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। हालांकि किसान ने विजय माल्या से कभी कोई संपर्क न होने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला अक्तूबर, 2015 का है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित रीजनल कार्यालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा की नांद शाखा को ईमेल भेजकर बिलसंडा ब्लाक के गांव खजूरिया नवीराम निवासी मनमोहन सिंह को विजय माल्या के लिए स्वीकृत लोन का गारंटर बताते हुए उसके दोनों खाते सीज करने के निर्देश दिए थे। इधर, बैंक मैनेजर ने संदेह होने पर खाते सीज करने से पहले रीजनल कार्यालय को ईमेल भेजकर संबंधित खातेदार के नाम और पते की पुष्टि करनी चाही। बकौल बैंक मैनेजर मांगेराम रीजनल ऑफिस से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया। जवाब न आने पर मनमोहन सिंह के दो खाते इनमें से एक खाते में 12 हजार और दूसरे खाते में चार हजार रुपये हैं, को सीज कर दिया है। बैंक खाते सीज होने पर मनमोहन सिंह ने नांद बैंक शाखा के मैनेजर से इस बाबत पूछा तो उन्होंने रीजनल ऑफिस के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही। मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने विजय माल्या का नाम सिर्फ न्यूज चैनल्स पर सुना है और अखबारों में पढ़ा है। वह उनके गारंटर कैसे हो सकते हैं। मनमोहन सिंह लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।  
विज्ञापन


मैं आज तक कभी विजय माल्या से नहीं मिला। न उनसे कभी कोई संपर्क रहा। मैं तो कभी मुंबई भी नहीं गया। इसके बावजूद मुझे उनका गारंटर बताते हुए मेरे दोनों खाते सीज कर दिए गए। शिकायत के बाद भी कोई निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन सिंह, किसान
 
रीजनल कार्यालय मुंबई के निर्देश पर खाताधारक मनमोहन के दो खाते सीज किए गए हैं। उन्हें विजय माल्या का बैंक गारंटर बताया गया है। इस मामले में रीजनल कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।
- मांगेराम, बैंक मैनेजर, बॉब शाखा नांद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed