फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uttarakhand Wine Seized , two arrested

उत्तराखंड की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2015 11:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 12 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने गांव मुड़लिया के पास मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड से बाइक पर रखकर लाई जा रही 40 पौवों की खेप पकड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य बाइक पर सवार आठ लोग शराब के पौवों के साथ भाग निकले। पकड़ी गई शराब मतदातओं को पिलाने के लिए लाई जा रही थी।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इनमें एक हथकंडा शराब का भी है। उत्तराखंड में सस्ती होने के कारण वहां से बड़े पैमाने पर शराब यूपी में लाई जाती है। सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने थाना अमरिया के गांव मुड़लिया के पास चेकिंग के दौरान 40 पौवा शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह स्थानीय पुलिस को लेकर गांव मुड़लिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक समेत निकले इसी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी भूगेंद्र व खेमकरन के पास से 40 पौवा बरामद हुए। जबकि इस बाइक के पीछे आ रहे चार अन्य बाइकों पर सवार आठ युवक दूर से ही उत्तराखंड की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब एक प्रत्याशी के मंगाने पर खटीमा क्षेत्र से लाने की बात स्वीकार किया है। आबकारी की टीम ने दोनों आरोपियों को अमरिया पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed