{"_id":"58a71ee14f1c1b6439d843ac","slug":"upturned-trolley-full-of-the-wedding-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी ट्राली पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी ट्राली पलटी, एक की मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बमरौली रोड पर मुडगवां पुलिया के पास बारातियों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दस बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य कर सीएचसी भर्ती कराया।
बिलसंडा क्षेत्र के मुडगवां गांव निवासी सेवाराम के बेटे सर्वेश की बारात बृहस्पतिवार शाम को मटैना (बीसलपुर) गई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे 50 बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव के लिए निकले। बमरौली रोड पर ट्रैक्टर गांव का निवासी अमर सिंह चला रहा था। बमरौली रोड पर मुडगवां से एक किमी पहले पुलिया के करीब पहुंचते ही ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में दियोरिया कलां के पैंतबोझी गांव निवासी 60 वर्षीय नत्थूलाल वर्मा की मौत हो गई। जबकि ट्राली सवार गांव मुडगवां निवासी विनोद, वीरपाल, रामप्रताप, होरीलाल, झब्बूलाल, रजनीश, अंकित, अखिलेश, संजू और ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी बीसलपुर भर्ती कराया। जहां घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने मृतक नत्थूलाल के परिवारीजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी विद्यादेवी ने बताया कि उनके तीन पुत्र नन्हेंलाल, गेंदनलाल, वीरेंद्र कुमार और दो पुत्री वीरा देवी, हीराकली है।
एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बमरौली रोड पर ट्राली पलटने से एक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कई ने कूदकर बचाई जान
हादसे के बाद कई और ट्राली सवार बाराती घायल होने से बच गए। ट्राली खाई में पलटते वक्त अधिकांश बारातियों ने पहले ही छलांग लगा दी। इस पर उनको मामूली खरोंच आई।
हाईवे पर ट्रक-डीसीएम की भिडंत, लगा जाम
गजरौला। असम हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर को पूरनपुर की ओर से आ रहे चावल लदे ट्रक और डीसीएम की साहू फार्म के करीब पहुंचते ही भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन हाईवे पर जाम की समस्या राहगीरों की मुसीबत बन गई। दोनों वाहनों के चालक सड़क पर वाहन छोड़कर चले गए। इसके बाद बीच हाईवे पर वाहनों के क्षतिग्रस्त खड़ा होने से जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मशक्कत कर जाम को खुलवाया जा सका।