{"_id":"5900cd6b4f1c1be617c0d502","slug":"up-100-soldiers-beat-the-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के सिपाहियों ने पुजारी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 के सिपाहियों ने पुजारी को पीटा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में ब्रह्मचारी घाट स्थित मंदिर पहुंचे यूपी 100 के दो सिपाहियों ने पुजारी की बेवजह तलाशी ली। इसका विरोध करने पर पुजारी व एक बाबा को पीटा और जेल भेजने की धमकी दी। पुजारी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
ब्रह्मचारी घाट के सेवक पंडित ज्ञानेंद्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम सात बजे वह श्री मनकामेश्वर मंदिर में आरती करने के बाद आराम कर रहे थे। तभी यूपी 100 गाड़ी पर तैनात दो सिपाही मंदिर में पहुंचे। उनमें एक सिपाही नशे में था। पुजारी कुछ समझ पाते, इससे पहले सिपाहियों ने तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान कोई गलत वस्तु पीड़ित के पास नहीं मिली। तलाशी लेने का कारण पूछने पर सिपाहियों ने अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की। वहां मौजूद एक बाबा से भी पुलिस कर्मियों ने मारपीट की और धमकाते हुए चले गए। पुजारी के मुताबिक सामने आने पर उन्हें दोनों सिपाहियों के नाम नहीं मालूम हैं, लेकिन सामने आने पर वह दोनों को पहचान लेंगे। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर आरोपी सिपाहियों को निलंबित करने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उधर, कोतवाल देशपाल सिंह ने ऐसी किसी घटना की तहरीर मिलने से साफ इनकार कर दिया।
कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन: संजीव महंत
इधर पुजारी के साथ की गई मारपीट को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने निंदनीय बताया। नगर अध्यक्ष संजीव महंत ने कहा कि वह खुद पीड़ित को लेकर कोतवाली गए थे, लेकिन कोतवाल ने कार्रवाई करना तो दूर संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया। संजीव के मुताबिक वारदात में शामिल दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। कोतवाली पुलिस से जानकारी कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग दर्शन, सीओ सिटी