फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unknown vehicle got crushed by the death of employee

अज्ञात वाहन से कुचलकर मिल कर्मचारी की मौत

Tue, 15 Dec 2015 11:03 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Tue, 15 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चठिया हिल्गी के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे एक प्राइवेट चीनी मिल कर्मचारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव फिरसहा चुर्राह निवासी सीताराम वर्मा ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद बहादुरगढ़ (हरियाणा) की एक प्राइवेट चीनी मिल में कर्मचारी है। वह इन दिनों घर आया था। मंगलवार को गांव करेली से गांव वापस लौट रहा था। गांव चठिया हिल्गी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वाहन से कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर पुवायां (शाहजहांपुर) की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर उसके घर वाले भी आ गए थे। सीताराम ने थाने में अज्ञात वाहन और उसके चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज  कर ली गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed