{"_id":"5783df564f1c1ba55313d8d3","slug":"unknown-vehicle-crushed-by-the-death-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
असम हाइवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को कुचल दिया। अस्पताल लाते वक्त उन्होंने रास्ते में दम तोड़ तोड़ दिया॥ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर घरवालों को सूचना दी है।
बरखेड़ा क्षेत्र के करनापुर गांव निवासी 45 वर्षीय ओमकार वर्मा पिपरिया गांव के निजी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद वह पीलीभीत आए। यहां से काम निपटाकर टेंपो से गजरौला पहुंचे। टेंपो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे तभी पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहे किसी वाहन ने उन्हहें कुचल दिया। इसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में शिक्षक को पड़ा देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की पत्नी चमेली और दो बच्चे दस साल का बेटा प्रशांत और छह साल की बेटी साधना हैं। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घरवालों को सूचना देकर बुलाया गया है।