फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncle-nephew, three injured in collision with car

कारों की भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आसाम हाइवे पर कारों की भिड़ंत में उत्तराखंड के कस्बा खटीमा निवासी कार सवार खूबचंद मौर्य, उसके मामा सत्तर वर्षीय रामू सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार खाई में घुसने से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लिया है। घायलों का नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया गया।

हादसा आसाम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप शनिवार देर शाम हुआ। उत्तराखंड के कस्बा खटीमा निवासी खबूचंद मौर्य ने बताया कि  कार से साढ़ू की पुत्री का तिलक चढ़वाने लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव इब्राहीमपुर जा रहे थे। कार में उसके मामा 70 वर्षीय खटीमा निवासी रामू, रिश्तेदार कस्बा निवासी वीरेंद्र समेत चार लोग सवार थे। आसाम हाईवे पर सामने से आई कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी कार खाई में गिरते बाल-बाल बची। हादसे में उसके अलावा उसके मामा और कस्बा निवासी वीरेंद्र घायल हुआ। घायलों को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दूसरी कार पर सवार लोग मौके से खिसक गए। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुईं। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाकर दोनों कारों को कब्जे में लिया। खूबचंद ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर दूसरी कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed