{"_id":"5766c7444f1c1bd24d11bd9a","slug":"two-youths-were-arrested-by-highway-and-browning-hashish-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे से धरे गए दो युवक चरस और तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे से धरे गए दो युवक चरस और तमंचा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि गश्त पर निकली गजरौला पुलिस ने पूरनपुर रोड पर दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चरस और तमंचा बरामद हुआ। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
शनिवार रात गजरौला एसओ विवेक त्रिवेदी गश्त पर निकले हुए थे। पूरनपुर रोड पर माला मोड़ के पास पहुंचने पर पुलिस को दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पुलिस जीप का सायरन सुनकर दोनों युवकों ने भागना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस को शक हुआ। पीछा कर कुछ ही दूर से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछने पर दोनों युवकों ने अपना नाम गुर्ज गौटिया निवासी भोगराज और ढेरम मडरिया गांव का निवासी हरीशंकर बताया। तलाशी लेने पर हरीशंकर के पास से 300 ग्राम और भोगराज के पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। दो तमंचे और तीन कारतूस भी पुलिस को इनके पास से मिलने का दावा किया गया है। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान पहले दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने में लगे रहे, लेकिन बाद में चरस की बिक्री करने के लिए जाने की बात कही है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान किया गया है। पकड़ा गया आरोपी भोगराज पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।