{"_id":"56eaed534f1c1b64208b46f9","slug":"two-young-men-in-discord-ate-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह में दो युवकों ने खाया जहर,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह में दो युवकों ने खाया जहर,मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मलपुरी फार्म निवासी 40 वर्षीय प्रगट सिंह उर्फ पग्गा और टिब्बा फार्म कबीरगंज निवासी 35 वर्षीय राजू ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। प्रगट सिंह की खीरी जिले के पलिया कलां स्थित अस्पताल में मौत हो गई, जबकि राजू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक शराबी किस्म के बताए जाते हैं।
मलपुरी फार्म निवासी देव सिंह ने बताया कि उनका पुत्र प्रगट सिंह उर्फ पग्गा शराबी किस्म का था। परिवार के लोग उसे डांटते थे, जिससे घर में कलह भी होता था। घरेलू कलह से परेशान होकर प्रगट सिंह ने 15 मार्च की शाम को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों ने उसे खीरी जिले के पलिया कलां स्थित अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार की देर शाम प्रगट सिंह उर्फ पग्गा की मौत हो गई। उधर, टिब्बा फार्म निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि उनका पुत्र राजू महेंद्र पंच के यहां चालक था। शराब पीकर वह आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। बुधवार की सायं शराब पीकर आने पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पुत्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र को पलिया कलां अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुत्र ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। परिवार वालों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि उन्हें दोनों मौतों के बारे में कोई सूचना नहीं है।
सास की डांट से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर
पीलीभीत। थाना गजरौला के गांव माला में सास की डांट से नाराज चंदू की 22 वर्षीय पत्नी अनीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव माला निवासी चंदू ने बताया कि गुरुवार की सुबह मां ने पत्नी अनीता से चाय बनाने को कहा, लेकिन पत्नी ने इंकार कर दिया। इस पर मां ने अनीता को डांट दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज अनीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इससे घर में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।