फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two side bouts after road accident, disorder

सड़क हादसे के बाद दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Thu, 30 Mar 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two side bouts after road accident, disorder
सड़क हादसे के बाद दो पक्ष भिड़े, हंगामा
शहर के छिपीयान चौराहा पर स्कूटी से पैदल सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारने के बाद हंगामा हो गया। व्यापारियों ने एकजुट होकर स्कूटी सवार की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुँचे स्कूटी सवार के साथियों ने विरोध किया तो उनसे भी उलझ गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी कर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। सूचना पर सीओ दो थानों के फ ोर्स संग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। व्यापारी नेता शैली अग्रवाल की दुकान का कर्मचारी मनोज स्कूटी से काम निपटा कर आ रहा था। देर शाम छिपीयान चौराहा पर स्कूटी से एक युवक को टक्कर लग गयी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार मनोज को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसकी जेब में रखी 10 हजार की नगदी व सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। इसकी जानकारी लगने पर व्यापारी नेता शैली अग्रवाल और अन्य लोग मौके पर पहुंच गये। भीड़ को शांत करने की कोशिश करने पर उनसे भी अभद्रता की गयी। जानकारी मिलने पर सुनगड़ी एसओ हरगोविंद सिंह व कोतवाल ख्यालीराम आदित्य फोर्स संग मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों के अलग समुदाय के होने पर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। जिसे लेकर बाजार में भीड़ लगने लगी। कुछ ही देर में सीओ सदर निशांक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होेंने दोनों पक्षों को थाने लाकर बात की। सीओ ने बताया कि दोनों को शांत कर शुक्रवार सुबह फिर बुलाया गया है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed