फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two months ago in Delhi Teenager found scattered

दो माह पूर्व दिल्ली से भगाई किशोरी बरामद

Fri, 29 Jan 2016 10:54 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two months ago in Delhi Teenager found scattered
दिल्ली से दो माह पूर्व बहला फुसला कर लाई गई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में किशोरी को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसके बालिग होने के साथ कोर्ट मैरिज की बात पुलिस से कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौजल्हा नंबर दो के निवासी मोतीदेव नाथ का पुत्र रंजीत दिल्ली में नौकरी करता है। वहां उसका एक गुर्जर जाति की किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। करीब दो माह पूर्व रंजीत किशोरी को दिल्ली से भगा ले गया। किशोरी के परिवार वालों की इसकी रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नौजल्हा में रंजीत के घर पर छापेमारी की, लेकिन मोतीदेव नाथ ने दिल्ली पुलिस को रंजीत के घर न आने की जानकारी दी। वहीं किशोरी के परिवार वाले तभी से ही उसकी तलाश में जुटे रहे। उधर, मामले को लेकर रमनगरा पुलिस भी हरकत में आ गई थी। रमनगरा पुलिस ने मुखबिर की मदद से किशोरी को पीलीभीत कचहरी के समीप से बरामद कर लिया। जानकारी पर रंजीत के परिवार वाले भी रमनगरा चौकी पहुंचे और किशोरी के परिवार वालों से कोर्ट मैरिज की बात कहते हुए उन्हें मनाने में जुटे रहे, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में पुलिस ने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता, युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर किशोरी को लेकर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed