फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two killed in road accidents on the river bath

गंगा स्नान पर हुए सड़क हादसों में दो की जान गई

Tue, 15 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 15 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents on the river bath
गंगा स्नान पर हुए सड़क हादसों में दो की जान गई - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
गंगा स्थान के दिन दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। बरखेड़ा मार्ग पर वैन पलटने से युवक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार चालक सहित आठ लोग घायल हो। दूसरी घटना जहानाबाद के चक्रतीर्थ पर बैक करते समय ट्रैक्टर ट्राली पटलने से चालक की मौत हो गई। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैन पलटने से बीसलपुर के युवक की मौत
बरखेड़ा। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के कुछ युवक गंगा स्नान करने को रात करीब 12 बजे से ईको वैन से टनकपुर के लिए निकले थे। बरखेड़ा कस्बे के निकट रात करीब एक बजे एक बजे कस्बे के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कई पलटे खाकर खांई में पलट गई। वैन पलटने से हा-हा कार मच गया। वैन में फंसे कुछ लोगों किसी तरह बाहर निकले और शोर मचाया। इस पर राहगीरों व कस्बावासियों ने मदद कर अन्य सभी को वैन से बाहर निकालकर एबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी 22 वर्षीय रजत सैनी उर्फ बॉबी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में वैन चालक सुमित, रवि गुप्ता, अर्जुन, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र, अतुल सैनी, अन्नू व विपिन घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई दीपक सैनी की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
जहानाबाद। चक्रतीर्थ पर गंगा स्नान का आए श्रद्धालुओं की ट्राली बैक करते समय पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई। क्षेत्र के खमरिया पुल निवासी धर्मपाल उर्फ पप्पू गांव वालों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर चक्रतीर्थ स्थित ताल पर गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के बाद शाम के समय घर चलने को धर्मपाल ट्रैक्टर ट्राली को बैक करने लगा लेकिन अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खांई में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पटलने से धर्मपाल उसके नीचे दब गया। शोर शराबा होने पर लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे दबे धर्मपाल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्यौहार के दिन धर्मपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सोमवती, भाई राजेश पत्नी मुन्नी देवी का रो-रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed