फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   two hunter arrested

देशी हथगोला समेत दो शिकारी पकड़े

Sun, 21 Feb 2016 12:19 AM IST
माधोटाडा।
माधोटाडा। Updated Sun, 21 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
two hunter arrested
क्षेत्र के गांव नरायनपुर बुजुर्ग निवासी इतवारी लाल और दयालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार हल्दीडेंगा क्षेत्र में पूर्व प्रधान हशमतुल्ला के खेत की रखवाली करते हैं। उनका प्लाट जंगल से सटे इलाके में है। शनिवार सुबह बराही के वनरक्षक बाबूराम, विनयप्रकाश, वाचर महेंद्र और दलपत जंगल में गश्त पर थे। इस दौरान बराही रेंज के कंपार्टमेंट 69 बी के समीप वनकर्मियों ने इतवारी लाल और धर्मेंद्र को संदिग्ध हालत में घूमते देखकर रोक लिया और उनसे पूछताछ की। वनकर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से जंगली जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले दो देशी हथगोले बरामद हुए। वनकर्मी दोनों को पकड़कर रेंज कार्यालय पर ले आए। वनक्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि वन्यजीवों के शिकार की योजना बनाते दोनों को पकड़ा गया है। दोनों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed