{"_id":"57321d064f1c1b160591a517","slug":"two-auto-lifters-arrested-three-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आटो लिफ्टर धरे तीन बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आटो लिफ्टर धरे तीन बाइक बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक का सौदा करने आए दो आटो लिफ्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। संदिग्धता लगने पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें आरोपी युवक जवाब नहीं दे सके। चेक करने पर पास खड़ीं बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
मंगलवार सुबह जहानाबाद पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध युवकों की धरपकड़ करने निकली हुई थी। इस बीच ढकिया नथा गांव में पुलिया के पास पहुंचते ही पुलिस की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। इनके पास तीन मोटर साइकिल खड़ी हुई थीं। शक होने पर पुलिस के नजदीक पहुंचते ही दोनों युवकों ने भागना शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों युवक बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बांसबोझ निवासी जीवन पुत्र भगवान दास और मोतीराम पुत्र लौकीराम हैं। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है, जिस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। मौके पर खड़ी तीनों बाइक भी कब्जे में ले ली गईं। छानबीन के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया। बताया कि वह बाइक चोरी की हैं, उनकी बिक्री करने के लिए वह यहां आए थे। पुलिस ने दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बरामद बाइक कहां से चोरी र्हुइं, इसका पता लगाया जा रहा है। बरामद दो बाइक उधम सिंह नगर और हल्द्वानी से चोरी होने की बात संज्ञान में आई है। जिसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- भोला सिंह, एसओ जहानाबाद