{"_id":"4191f7f7ec10dcdb09cdb1754a9d5d37","slug":"two-accused-of-theft-assigned-to-police-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दो आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दो आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
ghunghacai
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की लोगों ने पहले पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। जांच में आरोप झूठा निकलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांतिभंग करने की आशंका में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव सिमरिया निवासी जयदेव की पत्नी रामलली का आरोप है कि शनिवार की रात उसके घर गांव के दो लोग घुस आए और उसकी पुत्रवधू की पिटाई कर हजारों के जेवरात लूट लिए। शोर-शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर आ गए और भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों का घर पास-पास है। दोनों में रंजिश चल रही है। गांव निवासी राजू, चंदन ने घर के पड़ोस खाली पड़े एक घर में कपड़े सूखाने के लिए डाले थे। जब दोनों कपड़े लेने गए तब महिला ने चोर होने का शोर मचाकर लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया और पिटाई की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लूट की तहरीर मिली है। शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन