फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Try to spoil the image of the legislator from the Facebook account

फेसबुक एकाउंट से विधायक की छवि बिगाड़ने की कोशिश

Thu, 25 May 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 25 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोशल साइट्स फेसबुक पर एकाउंट बनाकर शहर विधायक की छवि बिगाड़ने के लिए आए दिन पोस्ट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। विधायक के प्रतिनिधि से मिली तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि विजय गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से दर्ष सिंह कुर्मी नाम से बने फेसबुक एकाउंट में आपत्तिजनक पोस्ट की जा रहीं हैं। जिसमें शहर विधायक की छवि बिगाड़ने का काम सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है। एक साजिश के तहत पहले एकाउंट बनाने और बाद में आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed