{"_id":"54448219410933ad435dee6752e1532c","slug":"try-nipping-off-the-coil-of-women-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोंचने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोंचने का प्रयास
पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो लुटेरों ने बाजार से घर पैदल जा रही एक महिला पर झपटा मारकर कुंडल नोंचने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर लुटेरे भाग निकले। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
मोहल्ला देशनगर निवासी श्यामा देवी ने बताया कि वह बाजार से पैदल घर जा रहीं थी। मोहल्ले में पहुंचने पर पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आ गए। चालक ने पास से निकलते हुए बाइक की गति धीमी कर दी। वह कुछ समझ पाती कि इससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने उनके कान पर झपट्टा मार दिया। लेकिन हाथ कान पर न लगने से उचक्के कुंडल नोच पाने में असफल रहे। शोर शराबा करने पर लुटेरों ने बाइक की गति तेज कर दी और भाग निकले। शोर शराबे पर मौके पर पहुंचे लोगों के साथ पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से जानकारी ली। महिला ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है। शहर कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन