फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tried to bribe the police woman in jail

पुलिस को रिश्वत देने की कोशिश में महिला को जेल

Mon, 27 Jun 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 पशु तस्करी में पकड़े गए बेटों को छुड़ाने के लिए एक महिला एसपी आवास पहुंची। यहां उसने सिपाहियों के माध्यम से रिश्वत पहुंचाकर बेटों को छुड़ाने की गुहार की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूरनपुर के लाइनपार की रहने वाली शहनाज के दो पुत्रों को पूरनपुर पुलिस ने एक दिन पूर्व पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोमवार को शहनाज पीलीभीत आई और एसपी आवास पहुंचकर उनसे मिलने की बात पहरे पर खड़े सिपाहियों से की। सिपाहियों ने जब काम पूछा तो बताया कि हमारे बेटों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्हें छुड़वाना है। इसके लिए वह रुपये भी लाई है। एसपी आवास में रिश्वत की बात सुनकर सिपाही भी हैरान रह गए और उन्होंने महिला को एसपी से मिलवाने से इंकार कर दिया। बताते हैं इस पर महिला साथ लाए रुपये वहीं मेज पर रखकर यह कहते हुए चलने लगी के रुपये ले लो लेकिन मेरे बेटों को छुड़वा दो। इस पर सिपाहियों ने मामले की जानकारी सीओ और अन्य अधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर महिला एसओ अनुपम सिंह ने एसपी आवास पहुंचकर महिला के गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed