{"_id":"578533e64f1c1b0e7913e409","slug":"traders-try-to-abuse-the-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की नाबालिग बेटी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की नाबालिग बेटी से दुराचार की कोशिश
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर अकेली व्यापारी की तेरह वर्षीय पुत्री से पड़ोस के एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। देर रात मौका पाकर घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आतिशबाजी का व्यापार करता है। व्यापारिक काम से सोमवार को शाहजहांपुर गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि रात करीब एक बजे मोहल्ले का ही एक युवक मौका पाकर घर में घुस आया। कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा। दुराचार करने की कोशिश की गई। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उससे हाथापाई भी की, जिसमें किशोरी के कपड़े भी फट गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग जाग गए और एकजुट होकर आरोपी युवक को धर दबोचा। इसकी सूचना मिलने पर ठेका चौकी प्रभारी रनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से मामले की जानकारी की और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पिता ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मोहल्ले के ही राशिद के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एके सिंह, प्रभारी कोतवाल।