फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor trolley overturned two farmers killed, three injured

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो किसानों की मौत, तीन घायल

Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned two farmers killed, three injured
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो किसानों की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
खेत पर धान लेने जा रहे दो किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

माधौटांडा थाना क्षेत्र के नगरिया खुर्दकलां गांव के निवासी वेदप्रकाश पुत्र रामप्रसाद, सुजीत मंडल (22) पुत्र सुभल मंडल, चंदन सरकार (21) पुत्र जयराम, राजू सरकार (24) पुत्र सुशील और शिवराम (22) पुत्र कित्तोबाला शुक्रवार सुबह तीन बजे ट्रैक्टर ट्राली से खेत पर धान लेने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर वेदप्रकाश चला रहा था। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर शारदा किनारे पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली मोड़ते वक्त पलट गई। हादसे में राजू सरकार और शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अन्य तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एसओ वीके पटेल भी फोर्स के साथ आ गए। घायलों को निकालकर खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने दोनों किसानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

गरीब परिवार से थे किसान राजू और शिवराम
हादसे में जान गंवाने वाले किसान राजू और शिवराम गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। राजू के पिता सुशील सरकार की डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसका एक छोटा भाई छोटू (18)  और बहन ममता है। 12 बीघा जमीन पर पूरे परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद से मां मोना सरकार का रो- रोकर बुरा हाल है। इधर शिवराम भी दो भाईयों में बड़ा था। उसका एक छोटा भाई गोपाल (14) है। इसके अलावा दो बहनें मालती और सैफली की शादी हो चुकी है। दोनों मृतक खेती के अलावा परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए मजदूरी भी कर लिया करते थे। हादसे के वक्त भी दोनों वेदप्रकाश के पिता रामप्रसाद के कहने पर दिहाड़ी पर मजदूरी को जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed