फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor loaded with devotees Trolley upturned, 14 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर टॉली पलटी, 14 घायल

Thu, 07 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 07 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tractor loaded with devotees Trolley upturned, 14 injured
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
इलाबांस देवल में जात का मेले देखने जा रहे गांव मथुडांडी के 14 लोग सुबह सात बजे नगरा चौराहे के पास टैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव मथुडांडी निवासी अशोक कुमार अपने ट्रैक्टर-टॉली से परिवार व गांव वालों के साथ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलाबांस देवल में चल रहे जातों का मेला देखने जा रहे थे। ट्रॉली में लगभग ढाई दर्जन श्रद्धालु सवार थे। टैक्टर-ट्राली बरखेड़ा की रिपोटिंग चौकी करोड़ क्षेत्र के गांव नगरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चीख पुकार मच गई। जिसमें चालक अशोक सिंह (28), प्रदीप सिंह (18), नरसिंह (12), परमेश्वरी दयाल (50), धर्मेंद्र (15), खुशाल सिंह (30), सोमवती (30), सुखदेई (30), दुर्वेश कुमारी (28), नौ वर्षीया क्षमा, दस वर्षीया केशलता, 12 वर्षीया पूजा समेत 14 घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में हालत गंभीर होने पर सुखदेई, नरसिंह व प्रदीप को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed