फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor full of rosewood Dunlop recovered, one arrested

शीशम की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर डनलप बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 27 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tractor full of rosewood Dunlop recovered, one arrested
पुलिस ने इंडो-नेपाल बार्डर के आरक्षित जंगल से शीशम की लकड़ी भरकर नेपाल की ओर जा रहे ट्रैक्टर को डनलप समेत दबोच कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों से साठगांठ कर मामले को रफादफा करने के प्रयास में जुट गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

मुखबिर ने कंबोजनगर पुलिस चौकी को सूचना दी कि कुछ तस्कर उत्तर खीरी वन प्रभाग के सम्पूर्णा नगर रेंज की कंबोज नगर बीट से शीशम के पेड़ों को काटकर डनलप में लादकर नेपाल ले जा रहे हैं। सूचना पर चौकी के दो सिपाहियों ने रास्ते की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने राघवपुरी निवासी खीरी पीलीभीत गन्ना विकास परिषद संपूर्णानगर के निदेशक के भाई दयाल सिंह को ट्रैक्टर और डनलप सहित पकड़ लिया। इसी बीच एक वन दरोगा और वन रक्षक मौके पर पहुंचा और पुलिस के साथ मिलकर मामले को निपटाने लगा।
विज्ञापन

उधर, मुखबिर ने मुख्य वन संरक्षक लखनऊ एवं पीलीभीत एसपी को भी मामले की जानकारी दे दी। जिस पर लखीमपुर खीरी एसडीओ अशोक कुमार, सम्पूर्णानगर रेंजर राकेश चर्तुवेदी थाने पहुंचे। उधर, एसपी अनिल कुमार सिंह ने एसओ हजारा को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डनलप में सात बोटें लकड़ी बरामदगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी दयाल सिंह के खिलाफ लकड़ी चोरी और वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। उधर, आरोपी के भाई गन्ना सोसायटी के डायरेक्टर बेअंत सिंह ने बताया है कि पकड़ी लकड़ी वन विभाग से मांग कर लाई जा रही थी। चुनावी रंजिश के चलते उनके भाई को बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed