फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To arrests Police started raiding

आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने शुरू की दबिश

Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

चंदिया हजारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस व पब्लिक में पथराव, फायरिंग व चौकी में आगजनी की घटना के मामले में कई ऐसे लोगों के नाम रिपोर्ट में शामिल कर दिए गए हैं, जिनका घटना से कोई संबंध नहीं है। इसको लेकर लोगों में रोष है। रिपोर्ट में अज्ञात ढाई सौ लोगों के शामिल होने पर पुलिस किसको गिरफ्तार कर ले, इसको लेकर लोगों में हड़कंप मचा है। कई लोग गिरफ्तारी की आशंका पर गांव से रिश्तेदारियों मेें चले गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी को रविवार को कई घरों में दबिश भी दी, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। दूसरे दिन बाजार तो खुला, लेकिन कार्रवाई को लेकर लोग दशहत मेें दिखे।

विज्ञापन

शुक्रवार की रात चंदिया हजारा में नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर पुलिस कर्मियों के मंच पर चढ़ने पर बवाल हो गया था। पुलिस कर्मियों के लाठीचार्ज व फायरिंग से एक युवक छोटू के घायल होने के बाद से उत्तेजित  ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया था। जिसमें दो पुलिस वाले घायल हुए थे और आगजनी की घटना से बाइक व अभिलेख समेत कई जरूरी अभिलेख जल गए थे। प्रभारी चौकी इंचार्ज उस्मान की ओर से पंद्रह लोगों को नामजद करते हुए दो सौ पैसठ के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने रविवार को कई घरों में गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी। हालांकि रविवार की शाम तक पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका।
विज्ञापन

एसओ हजारा बृज किशोर मिश्र ने बताया कि रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन आरोपी घरों में नहीं मिले। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed