फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kills one more in Lakhimpur kheri

एक और किसान बना बाघ का शिकार

Tue, 08 Aug 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tiger kills one more in Lakhimpur kheri

जिले में बाघों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंदर बाघ ने एक और किसान को अपना निवाला बनाया है। सरैदापट्टी निवासी 32 वर्षीय शमशुल रहमान मलिक का शव गन्ने के खेत में मिला है। बाघों के हमले से जिले में नौ माह में 17 लोगों की जान जा चुकी है। अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर घूम रहे बाघों को पकड़ने में वन विभाग की नाकामी क्षेत्र की जनता पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार को क्षेत्र के अड़ौली गांव में किसान तसलीम पर हुए बाघ के हमले के 24 घंटे के अंदर गांव से करीब आठ किमी दूर स्थित जहानाबाद थाना क्षेत्र के सरैदापट्टी गांव के निकट किसान शमशुल रहमान (32) का शव गन्ने क खेत में मिला। बाघ ने मंगलवार दोपहर शमशुल पर उस समय हमला किया जब वह धान की निराई करने खेत पर गए थे। दोपहर बाद तक घर न आने पर घर वालों को चिंता हुई। गांव वाले उन्हें ढूंढने खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों को गन्ने के खेत में बाघ दिखाई दिया जो शमशुल का शव खा रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ शव छोड़कर कुछ दूरी पर गन्ने के दूसरे खेत में चला गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन, पुलिस और वन विभाग को दी लेकिन लगभग चार बजे की सूचना होने के बाद दो घंटे बाद यूपी 100 की गाड़ी ही पहुंच सकी। बाघ के बढ़ते हमले से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed