{"_id":"6fd49a5a4ecf753c148836ba0c1b2e10","slug":"three-miscreants-looted-including-the-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दंपति समेत तीन को लूटा, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दंपति समेत तीन को लूटा, रिपोर्ट
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को रात 9.15 बजे गांव पटनिया और श्यामपुर के बीच पुलिया के पास बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से करीब एक लाख की संपत्ति लूट ली। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया जलालपुर निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि वह बुधवार को रात 9.15 बजे बाइक द्वारा बरेली जिले के गांव रंपुरा से वापस अपने घर आ रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी ममता देवी और भाभी लक्ष्मी देवी भी सवार थीं। बदमाशों ने रास्ते में गांव पटनिया और श्यामपुर के बीच पुलिया के पास उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अवनीश से पांच हजार की नगदी, एक मोबाइल और दोनों महिलाओं के शरीर पर पहने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने अवनीश की तमंचे की बटों से पिटाई भी की। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि घटना के बाद बदमाशों की खोजबीन के दौरान बीसलपुर-बरेली रोड के मीरपुर मोड़ पर तीन संदिग्ध युवक खड़े हुए मिलसे थे। पूछने पर उन युवकों ने रिश्तेदार के आने का इंतजार करने की बात कही थी। उनके संदिग्ध लगने पर उन्होंने उनके नाम, पते व मोबाइल नंबर लेने के साथ उनकी तस्वीर भी मोबाइल कैमरे से खींच ली थी। तस्वीर दिखाए जाने पर पीड़ितों ने उन युवकों को ही बदमाशों के रूप में पहचाना। जिसपर गांव नवदिया सितारगंज में छापा मार कर तीनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनसे लूट का कोई सामान बरामद नहीं हो सका है, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने घटना के जल्द ही खुलासे की बात कही है।