{"_id":"579f83714f1c1b63242b904a","slug":"three-brothers-including-principal-assault-robbery-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भाई समेत तीन पर मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के भाई समेत तीन पर मारपीट, लूट का आरोप
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के भाई समेत तीन लोगों पर मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप लगा है। एक सामाजिक संस्था में कोआर्डिनेटर के पद पर काम करने वाले युवक ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के मेथीसैदुल्लागंज गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक सामाजिक संस्था का मरौरी ब्लाक का कोआर्डिनेटर है। संस्था के एक सर्वे के दौरान क्षेत्र के एक प्रधान से कहासुनी हो गई थी। रविवार को राकेश अपने काम के सिलसिले में पीलीभीत आया था। यहां से बाइक से लौट रहा था। कल्यानपुर नहर के पास आरोपी ग्राम प्रधान के भाई ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया और मारपीट कर लैपटॉप छीनकर तोड़ दिया। जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये लूट लिए। सोमवार सुबह राकेश ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। एसओ न्यूरिया दलवीर वर्मा ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं, मारपीट का लग रहा है। जांच की जा रही है।