फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only son dies in accident; family in mourning

Bijnor News: हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मातम

Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Only son dies in accident; family in mourning
सत्यम का फाइल फोटो-मंडावली में हादसे की खबर से जुड़ा फोटो-
- छोटे हाथी वाहन व बाइक की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

- पास के गांव से साथी के साथ रामायण देख लौट रहा था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने एक मां की दुनिया उजाड़ दी। पर्दे पर रामायण देखकर बाइक से खुशी-खुशी घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र सत्यम मौत हो गई, जबकि उसका साथी दीपांशु घायल हो गया।
सोमवार की रात गांव अभिपुरा शेख से पर्दे पर रामायण देखकर सत्यम अपने साथी दीपांशु के साथ गांव लौट रहा था। गांव के पास ब्रेड से भरे छोटा हाथी से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार नांगल सोती इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र सत्यम पुत्र नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं। पीछे बैठा उसका साथी दीपांशु पुत्र जितेंद्र (14) घायल हो गया।
विज्ञापन

सत्यम अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। तीन साल पहले पिता का साया सिर से उठ चुका है। सत्यम दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां लता देवी बेसुध हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है। लता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed