फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands flown home from burglars three houses

चोरों ने तीन घरों से उड़ाई हजारों की संपत्ति

Sun, 22 Mar 2015 11:43 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 22 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thousands flown home from burglars three houses
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर लायकराम के तीन घरों से चोर शनिवार की रात हजारों की संपत्ति चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर लायकराम निवासी विमलेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश किया। चोरों ने एक साइकिल, जेवर, कपड़े और 1500 रूपये की नगदी चुरा ली। नरेश शर्मा के घर भी रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उनके घर से एक साइकिल और छत पर लगा सौर ऊर्जा का 60 वॉट का पैनल चुरा लिया।

चोरों ने इसी गांव के रामप्रताप शर्मा की छत पर लगा सौर ऊर्जा का एक पैनल चुरा लिया है। खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी जाग गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक चोर गांव लुहिचा की ओर भाग चुके थे।

ग्रामीणों ने भागते हुए चोरों को टॉर्चों की रोशनी में देखा। चोरों की संख्या आधा दर्जन बताई गई है। तीनों ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली में चोरी की इन घटनाओं की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed