फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves and rogues in Bisalpur terror

बीसलपुर में चोरों और बदमाशों का आतंक

Sat, 16 Jan 2016 08:16 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 16 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Thieves and rogues in Bisalpur terror
गांव रंपुरा नगरिया के बंद पड़े मकान में दीवार कूदकर घुसे चोर तीन लाख का सामान बटोर ले गए। उधर, शहबाजपुर घाट पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई कर बाइक, नगदी, गहने समेत एक लाख रुपये का सामान लूट लिया। हर बार की तरह फिर पुलिस घटनाओं को संदिग्ध बताकर झुठलाने में जुट गई है।
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने तीन लाख का माल उड़ाया
बीसलपुर। गांव रंपुरा नगरिया निवासी भुवनेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को पीलीभीत गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। रात में दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों और सेफ का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, एक सोने का एक हार, सोने की चूड़ियां, एक मांग टीका, एक अंगूठी, सोने की चेन, एक बिछुआ, एक जोड़ी कुंडल और चांदी की जेबरी समेत तीन लाख का सामान बटोर ले गए। शनिवार को जब वह लोग घर पहुंचे और मेन दरवाजे का ताला खोलकर घर में घुसे तो चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति की पिटाई कर जेवर लूटे
बीसलपुर। गांव दौलतपुर हीरा निवासी नेकपाल वर्मा शाहजहांपुर जिले के थाना खुदागंज के गांव पहाड़ीपुर का मूल निवासी है। वह कई वर्षों से बीसलपुुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा में अपनी ससुराल में रह रहा है। नेकपाल वर्मा ने बताया उसके पिता बीमार थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पत्नी गुड्डी देवी और 10 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार को बाइक से लेकर बीमार पिता को देखने जा रहा था। देवहा नदी के शहबाजपुर घाट पर पहले से मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रोक ली और तमंचा तानकर पत्नी को गहने उतारने के लिए कहा। विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटाई की और जबरन बाइक, 1500 रुपये, एक मोबाइल, पत्नी के सोने के कुंडल और गले पर झपट्टा मारकर चेन नोंच ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश लूटी गई बाइक सहित गांव रढ़ैता की ओर भाग गए। अपनी पत्नी और बच्चे को दौलतपुर हीरा में छोड़कर पीड़ित नेकपाल वर्मा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट नहीं चोरी की प्रतीत हो रही घटना
दंपति के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। दारोगा आरएस यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पीड़ित ने बाइक दूर खड़ी कर दी और लघुशंका करने लगा। इसी बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। नगदी-जेवर लूटने की पुष्टि नहीं हो रही है। उधर, हलका दरोगा रघुनंदन सिंह चोरी भी संदिग्ध मान रहे हैं।

फोटो ही झुठला रही पुलिस की कहानी
पुलिस का कहना है कि नेकपाल और उसकी पत्नी के साथ लूटपाट नहीं हुई, लेकिन महिला के फोटो में उसके गले में साफ दिख रहे निशान और उसके शरीर पर चोट पुलिस की कहानी को झुठला रहे हैं। चोरी हो या लूट। घटनाओं को छुपाने में माहिर पुलिस एक बार फिर दोनों घटनाओं को हजम करने के प्रयास में जुट गई है।
बाइक चोरी होने की जानकारी है। यदि दंपति के साथ लूटपाट हुई है तो पीड़ित ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट कराई जाएगी।
- जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed