फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft the chain from the jewellar

सर्राफ की आंख में मिर्च झोंक लूटीं सोने की चेन

Thu, 04 Feb 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 04 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गैस चौराहा निवासी सर्राफ जग्गोबाबू (55) ने बताया कि रोज की तरह वह गुरुवार को भी अपनी सुनहरी मस्जिद के निकट स्थित सर्राफ की दुकान पर बैठे थे। करीब आठ बजे एक युवक उनकी दुकान पर आया तथा सोने की एक चेन खरीदने की बात कहते हुए उनसे चेन दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने दो चेन काउंटर पर युवक के सामने रख दी। युवक ने कहा कि कुछ देर बाद उसकी बहन आकर यह बताएगी कि दोनों चेनों में से कौन सी चेन वह लेगी। सर्राफ ने बताया कि इसके बाद एकाएक युवक ने अपने पास से मिर्च निकाली और आंख में झोंक दी। जब तक वह संभल पाते युवक चेन लेकर फरार हो गया। उनके शोर मचाने पर तमाम व्यापारी मौके पर जमा हो गए। देर सायं लूट की इस घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया। उत्तेजित व्यापारियों ने शहर में बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी व सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल की अगुवाई में जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी यशवीर सिंह, कोतवाल देवराज राठी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए तथा व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी नहीं माने। कुछ देर बाद एसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे व्यापारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही व्यापारियों ने जाम खत्म किया। एसपी ने मौके पर मौजूद शहर कोतवाल को भी घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी आया था युवक
सर्राफ जग्गोबाबू ने बताया कि बुधवार को भी वह युवक उनकी दुकान पर आया था और एक लॉकेट खरीद कर ले गया था। लिहाजा उन्हें उस पर शक नहीं हुआ और उसके कहने पर उन्होंने उसके आगे दो चेन रख दीं।  
विज्ञापन

पिकेट पर नहीं थी पुलिस
देर सायं जिस स्थान पर यह घटना घटी उसके एक ओर चंद कदम की दूरी पर ड्रमंड गंज चौराहा व दूसरी ओर सुनहरी मस्जिद है। दोनों ही स्थानों पर पुलिस पिकेट रहती है, लेकिन गुरुवार की सायं वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को सुनाई खरी-खरी
घटना के विरोध में जाम लगा रहे व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह को शहर में बढ़ती लूट, चोरी की अधिकांश घटनाओं का खुलासा न होने पर खरी-खोटी सुनाई। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कहती है, लेकिन कई घटनाओं में लुटेरों की तस्वीरें कैमरों में कैद होने के बाद भी पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed