फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft in a farmer's house

किसान के मकान में चोरी

Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Theft in a farmer's house
चाोरी
ज्योराह कल्यानपुर गांव में किसान के मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर दो लाख कीमत का सामान समेट ले गए। किसान का छोटा भाई छत पर सोता, लेकिन उसको मकान में चोरों की मौजूदगी का पता भी नहीं लग सका। इसके अलावा पड़ोस के मकान में जाग होने पर चोर भाग निकले। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। वारदात के बाद से ग्रामीण दहशतजदा हैं। 
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योराह कल्यानपुर गांव निवासी लाल बहादुर गंगवार खेती करते हैं। शनिवार को वह पत्नी कि रन व पांच साल की बेटी को लेकर अपनी ससुराल दियोरिया के पंसड़ी गांव गए थे। रात को उनके पिता श्यामलाल मकान से 50 मीटर दूर पशुशाला में सोने चले गए। घर पर मौजूद छोटा भाई रामौतार गर्मी होने पर छत पर सोने चला गया। देर रात चोरों ने मकान को निशाने पर लेकर दस्तक दी। दीवार फांदकर चोर मकान के भीतर घुसे। इसके बाद चार कमरों में घुसकर सामान खंगाला। यहां से चोर दो हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, कुंडल, चार सोने की चूड़ी, छह जोड़ी पायल, बिछुआ समेत दो लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे जागने पर छत से नीचे आए रामौतार ने सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर जिरौनिया चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उधर गांव के ही दामोदर के मकान में भी चोरों ने दस्तक दी। दीवार फांदकर घुसे चोर अटैची खंगाल रहे थे कि परिवारीजन जाग गए। जिस पर चोर भाग निकले। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। चोरों के बारे में सुरागरसी कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


25 पीबीटीपी 21
चोरों ने दिन दहाड़े घर से उड़ाई हजारों की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मोहल्ला रामनगर में रविवार को दिन दहाड़े चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ा ली है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी सीता दिवाकर ने बताया कि वह रविवार को सुबह सपरिवार अपने गांव इदारतपुर गई थी और घर में ताला लगा गई थी। इसी बीच चोरों ने मेन गेट और कमरे का ताला तोड़कर छह हजार की नगदी, चांदी की दो पायलें और सोने के दो कुंडल समेत लगभग 20 हजार की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने कीमती सामान ढूंढने के प्रयास में काफी सामान बिखेर कर डाल दिया। सीता दिवाकर दोपहर 12.30 बजे जब घर लौट कर आई तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली के एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed