फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young woman was caught trying to tamper

महिला से छेड़छाड़ कर रहा युवक पकड़ा गया

Thu, 16 Feb 2017 10:51 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Thu, 16 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 व्यापारी की पुत्रवधु से मकान के किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे परिवारीजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की है। इधर आरोपी ने मकान खाली कराने के विवाद में झूठा फंसाने की बात कही है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यापारी ने बताया कि उसका परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। निचले हिस्से में एक युवक काफी समय से किराए पर रह रहा है। बुधवार देर शाम महिला किसी काम से मकान के नीचे के हिस्से में आई। आरोप है कि किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ महिला को पकड़कर छेड़छाड़ शुरू  कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी किराएदार को पकड़ लिया। दोनों साथी भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इधर आरोपी ने मकान खाली कराने को लेकर काफी समय से चल रहे विवाद में झूठा आरोप लगाने की बात कही है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर सच का पता लगाया जा रहा है, सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed