{"_id":"acb03bf0ba46bc2c05890e2741a243e6","slug":"the-young-man-had-murdered-bodies-tied-to-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव पेड़ से बांधकर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव पेड़ से बांधकर डाला
पीलीभीत/बरखेड़ा।
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मुसरहा के मजरा लदपुरा गौटिया निवासी 35 वर्षीय नन्हेलाल की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिपरा माइनर के पास गेहूं के खेत में खड़े पापुलर के पेड़ से बांधकर डाल दिया। रविवार की सुबह बरामद हुए शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव मुसरहा के मजरा लदपुरा गौटिया निवासी गेंदनलाल ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे गांव के ही एक व्यक्ति से उसके छोटे भाई नन्हेलाल की कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपी ने भाई के साथ मारपीट की थी। भाई ने घर आकर घटना बताई। उसके बाद खाना खाकर भाई गांव में किसी काम से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार वाले परेशान हो उठे और उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रविवार की सुबह गांव के लोग गांव के निकट पिपरा माइनर की ओर लघुशंका के लिए गए तो उनकी नजर पेड़ से बंधे शव की ओर गई। सूचना पर परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। भाई नन्हेलाल का गला उसकी ही टी-शर्ट की चीट से पेड़ से बंधा था। शेष टी-शर्ट मौके से करीब 20 मीटर दूर स्थित दूसरे पेड़ पर टंगी थी। शव देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ ओमहरि वाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने हत्या कर शव पेड़ से बांधकर डाले जाने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मृतक के पिता खरगसेन की ओर से सूचना दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई हैं। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पांच भाइयों में चौथे नंबर का था मृतक
मृतक नन्हेलाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सभी भाई खेती-किसानी करते हैं। पति की मौत के बाद पत्नी रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र आठ वर्षीय कंधईलाल, छह वर्षीय महेंद्रपाल और दो वर्ष की पुत्री रीता है।