फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man entered Outpost The fierce beating of people

चौकी में घुसकर युवक की पिटाई से भड़के लोग

Mon, 15 Feb 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 15 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man entered Outpost The fierce beating of people
ठेका पुलिस चौकी के निकट अलग-अलग समुदाय के दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घायल दुकानदार नितिन सोनकर ठेका पुलिस चौकी पहुंचा। इसी बीच पीछे से पहुंचे आरोपी पक्ष के लोगों ने दो सिपाहियों की मौजूदगी में पुलिस चौकी में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज एक समुदाय के तमाम लोग महिला थाना के पास जमा हुए और जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना के निकट मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी नितिन सोनकर की मोबाइल शॉप है। पास में ही मोहल्ला छोटाखुदागंज निवासी तारिक की वेल्डिंग की दुकान है। नितिन के मुताबिक तारिक और उसकी दुकान पर काम करने वाले लोग उसकी दुकान के सामने थूकते थे। सोमवार की दोपहर में थूकने का उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज तारिक ने उसकी सरिया आदि से जमकर पिटाई कर दी। घायल नितिन चंद दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा और घटना की शिकायत की, उसी बीच आरोपी पक्ष के कई लोग पुलिस चौकी पहुंचे और वहां मौजूद दो सिपाहियों की मौजूदगी में उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में पिटाई होने पर एक समुदाय के लोग भड़के उठे और पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। बाद में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और बाइक्स, ठेले आदि मार्ग पर लगाकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर शहर कोतवाल बीके गौतम मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

हालात बेकाबू होते देख शहर कोतवाल की सूचना पर सीओ सिटी यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका। सीओ सिटी ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में चौकी पर पिटाई होना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के समय चौकी पर कौन-कौन सिपाही मौजूद थे। इसका पता किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- यशवीर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed