{"_id":"58c1a67c4f1c1b0f3bdc49f6","slug":"the-woman-carrying-a-purse-caught-the-dyke","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स उड़ाते महिला को रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स उड़ाते महिला को रंगेहाथ पकड़ा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार आई महिला का पर्स एक महिला ने चोरी कर लिया। शक होने पर पीड़िता ने उसको पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास पर्स मिलने पर लोगों ने महिला की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। लौकाई फार्म उदयकरनपुर निवासी अमरजीत कौर अपने देवर हरविंदर के साथ बुधवार शाम को शहर में खरीदारी करने आई थी। आयुर्वेदिक चौराहे के निकट एक महिला ने अमरजीत का पर्स उड़ा दिए। इस पर्स में साढ़े बारह हजार रुपये नकदी के अलावा कुछ सामान भी था। पर्स चोरी होने पर अमरजीत कौर ने इधर-उधर तलाशी शुरू की। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद एक महिला पर शक होने पर अमरजीत ने देवर और राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास अमरजीत कौर का पर्स बरामद हुआ। इस पर राहगीरों ने पर्स चुराने वाली महिला की पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने अपना नाम नसरीन निवासी भट्टे वाली गौटिया कस्बा न्यूरिया बताया। बृहस्पतिवार को सुबह कोतवाली पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि राहगीरों ने नसरीन को रंगे हाथ पकड़कर सौंपा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन