फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two sides in the electoral rivalry In the bloody conflict, 15 injured

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 जख्मी

Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The two sides in the electoral rivalry In the bloody conflict, 15 injured
ग्राम खमरिया पंडरी में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक-दूसरे की तहरीर पर दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों पर बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की सुबह हुई। ग्राम खमरिया पंडरी निवासी मोहम्मद आरिफ व और इकबाल के परिवार के लोगों में प्रधानी के चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष के लोगों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 42 वर्षीय अनवार, 18 वर्षीय इरशाद, 35 वर्षीय अबरार, 30 वर्षीय हुसनारा, 28 वर्षीय मोहम्मद आरिफ, 18 वर्षीय फरजाना, 22 वर्षीय इकरार, 30 वर्षीय अनवार, 35 वर्षीय जैवुन निशा, दूसरे पक्ष के 29 वर्षीय तसरूम, 40 वर्षीय नसीम बेगम, 18 वर्षीय सीमा, 18 वर्षीय शबाना, 22 वर्षी? अब्बास व 52 वर्षीय इकबाल घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के मोहम्मद आरिफ की ओर से तसरूम, वहीद, नन्हा, बिक्की व दो अज्ञात दूसरे पक्ष के इकबाल की ओर से तालीब, आरिफ, अनवार, अवरार, अनवार, इकरार, रफीक व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 427, 504, 506, 34, 452 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed