फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The two -day hostage Teenager misconduct

दो दिन बंधक बनाकर  किशोरी से दुराचार

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The two -day hostage Teenager misconduct
रेप - फोटो : अमर उजाला
- सात मई को तमंचे के बल पर अपहरण करने का है आरोप 
विज्ञापन

- बिलसंडा पुलिस ने भगाया, एसपी से की मामले की शिकायत 

घर पर अकेली चौदह वर्षीय किशोरी को गांव के तीन युवक तमंचे के बल पर अपहरण कर ले गए। इसके बाद बीसलपुर के एक मकान में बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ दुराचार किया। बिलसंडा पुलिस के शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने पर किशोरी के भाई ने एसपी से शिकायत की है। 
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले टैंपो चालक ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। छोटी बहन और मां के साथ वह रहता है। सात मई को वह काम पर गया हुआ था। मां उपले थोपने के लिए गई हुई थी। देर शाम करीब सात बजे गांव का एक दबंग युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और तमंचे के बल पर चौदह वर्षीय बहन का अपहरण कर ले गया। आरोप है कि दो दिन तक बीसलपुर के एक मकान में बंधक बनाकर उससे दुराचार किया। घर लौटने पर गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी। बिलसंडा थाने जाकर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने डांट डपट कर भगा दिया। नौ मई को तलाश के दौरान बीसलपुर के ईदगाह चौराहा से किशोरी को घरवालों ने बरामद कर लिया। आरोपी किशोरी के रिश्तेदारों को देखकर भाग निकला। आरोप है कि युवक किशोरी का सौदा करने के लिए उसे दिल्ली ले जा रहा था। दस मई को दुबारा थाने पहुंचे और शिकायत की। पर पुलिस ने दुबारा अनसुनी कर भगा दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दी। सोमवार को पीड़ित किशोरी के साथ आए घर वालों ने एसपी से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरे पास कोई लड़की या उसके घरवाले इस तरह की शिकायत लेकर नहीं आए। पुलिस पर कार्रवाई न करने और पीड़िता को भगाने का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, एसओ बिलसंडा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed